वेग (Velocity)

समय के साथ विस्थापन में परिवर्तन की दर को वेग कहा जाता है। किसी कण का वेग \(\vec{v}\) निम्नलिखित सूत्र द्वारा दिया गया है, $$ \vec{v} = \frac{\vec{x}} {t} $$
जहां, \(\vec{x}\) = एक कण का विस्थापन ।
t = लिया गया समय।
वेग एक सदिश राशि है। वेग की SI इकाई मीटर/सेकंड है और इसका विमीय सूत्र [M 0 L 1 T -1 ] है।

औसत वेग (Average Velocity)

किसी निश्चित समयांतराल Δt में हुए कुल विस्थापन Δs का समयांतराल Δt के साथ अनुपात वस्तु का माध्य वेग कहलाता है।

औसत वेग = कुल विस्थापन / समयांतराल $${v_{av}} = \frac{{\Delta s}}{{\Delta t}}$$

तात्कालिक वेग (Instantaneous Velocity)

किसी सूक्ष्म समयांतराल Δt→0 पर किसी गतिमान वस्तु का वेग उसका तात्कालिक वेग कहलाता है।

$$v = lim_{\Delta t _ 0} \frac{\Delta s}{\Delta t}$$

$$v = \frac{{ds}}{{dt}}$$

Scroll to Top