VIGYANLY की दुनिया में आपका स्वागत है।

VIGYANLY विज्ञान से सम्बंधित लेखों का स्त्रोत है। इस वेबसाइट पर रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, भू-विज्ञान, पर्यावरण, तकनीकी, स्पेस आदि विषयों बारे में में जानकारी दी गई हैं।

VIGYANLY के साथ ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करें, नवीनतम खोजों का पता लगाएं और विज्ञान के चमत्कारों का अनुभव करें।

विज्ञान क्या है?

प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एवं प्रयोगों द्वारा प्रमाणित वर्गीकृत ज्ञान को विज्ञान कहते है।”

ऋगवेद में विज्ञान शब्द का उल्लेख है। विज्ञान शब्द संस्कृत के विज्ञानम् (वि + ज्ञा + ल्युट् ) शब्द से बना हैं जिसका अर्थ हैं विशेष ज्ञान।

भौतिक विज्ञान (Physics) : भौतिक विज्ञान का अर्थ है – प्रकृति का अध्ययन। प्रकृति में सम्पूर्ण ब्रह्मांड (universe) को सम्मिलित किया जा सकता है। प्रकृति के मूलभूत नियमों (fundamental laws) एवं परिघटनाओं का अध्ययन प्राकृतिक विज्ञान की जिस शाखा के अंर्तगत किया जाता है, उसे भौतिक विज्ञान (physics) कहा जाता है। और जानें….

रसायन विज्ञान (Chemistry): रसायन विज्ञान पदार्थों की संरचना, संयोजन, गुणधर्म और व्यवहार का अध्ययन है। यह एक प्राकृतिक विज्ञान है जो पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, रासायनिक यौगिकों और रासायनिक अभिक्रियाओं पर केंद्रित है। रसायन विज्ञान में, हम यह समझने का प्रयास करते हैं कि पदार्थ कैसे बनते हैं, कैसे अलग होते हैं, और कैसे वे एक दूसरे के साथ प्रतिक्रिया करते हैं। और जानें…

जीव विज्ञान (Biology): जीव विज्ञान एक प्राकृतिक विज्ञान की शाखा है जो जीवन, जीवों और उनके पर्यावरण के अध्ययन से संबंधित है। यह जीवों की संरचना, कार्य, विकास, उत्परिवर्तन, प्रजनन, वर्गीकरण और वितरण का अध्ययन करता है। जीव विज्ञान को अक्सर “जीवन का विज्ञान” कहा जाता है। और जानें…

Scroll to Top