विज्ञान (Science)

प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एवं प्रयोगों द्वारा प्रमाणित वर्गीकृत ज्ञान को विज्ञान कहते है।”

ऋगवेद में विज्ञान शब्द का उल्लेख है। विज्ञान शब्द संस्कृत के विज्ञानम् (वि + ज्ञा + ल्युट् ) शब्द से बना हैं जिसका अर्थ हैं विशेष ज्ञान।

“विज्ञान” को अंग्रेजी में “science” कहा जाता है। “science” शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द “Scientia”  से हुई थी, जिसका अर्थ है जानना।

विज्ञान के उद्देश्य

विज्ञान के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है –

  • प्रकृति की कार्यशैली को समझना एवं उसकी पूर्ण रूप से व्याख्या करना।
  • प्रकृति के नियमों के अध्ययन को प्रयोग द्वारा प्रमाणित कर जानकारी प्राप्त करना।
  • आवश्यक प्रयोग एवं प्रेक्षण लेना तथा उनके निष्कर्ष निकालकर उनका अनुप्रयोग कर प्रकृति पर नियंत्रण करना।
  • प्रकृति में विद्यमान साधनों का समस्याओं के निराकरण में उपयोग कर मानवीय जीवन को सुखद तथा उत्कृष्ट बनाना।
  • समाज में व्याप्त विभिन्न रीतियों एवं परम्पराओं के वैज्ञानिक कारणों को जानना।

विज्ञान की शाखाएं

वास्तविक विज्ञान का स्वरूप तो प्राकृतिक विज्ञान में दिखाई देता है

प्राकृतिक विज्ञान की दो मुख्य शाखाएं हैं –

  1. भौतिकीय विज्ञान (Physical science)
  2. जीव विज्ञान (Life Science)

भौतिकीय विज्ञान (Physical science) : (निर्जीव वस्तुओं का अध्ययन)

जीव विज्ञान (Life Science): (सजीवों का अध्ययन)

  • चिकित्सा विज्ञान (Medical Science)
  • वनस्पति विज्ञान (Botany)
  • प्राणि विज्ञान (Zoology)

वर्तमान युग में निम्नलिखित अत्याधुनिक शाखाओं का मानव कल्याण में विशेष योगदान है-

  • आनुवंशिकी अभियांत्रिकी
  • कम्प्यूटर साइंस
  • सूचना तकनीकी
  • जैव तकनीकी
Scroll to Top