पर्यावरण (Environment)

प्रकृति में उपस्थित जैविक घटक जैसे मनुष्य, पौधे, प्राणी, सूक्ष्म जीव तथा अजैविक घटक जैसे वायु, जल, मिट्टी, प्रकाश आदि मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते है।

पर्यावरण का अर्थ

पर्यावरण के लिये अंग्रेजी में समानार्थी शब्द Environment है। Environment शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द ‘Environ’ से बना है, जिसका अर्थ है “surroundings” अर्थात् हमारे आस-पास का क्षेत्र।
पर्यावरण शब्द संस्कृत भाषा के ‘परि’ उपसर्ग और ‘आवरण’ से मिलकर बना है। परि का अर्थ चारों ओर होता है अत: पर्यावरण (environment) का अर्थ हमारे चारों ओर का आवरण है।
“Surroundings” में हम जैविक घटक जैसे मनुष्य, पौधे, प्राणी, सूक्ष्म जीव तथा अजैविक घटक में हम वायु, जल, मिट्टी, प्रकाश आदि को शामिल करते है।

पर्यावरण एवं जीव-जगत में अंर्तसंबंध है क्योंकि ये एक दूसरे को प्रभावित करते है अत: शुद्ध पर्यावरण इनके लिये अति आवश्यक है।
पर्यावरण (संरक्षण)अधिनियम, 1986 के अनुसार, पर्यावरण किसी जीव के चारों ओर घिरी भौतिक एवं जैविक दशाओं एवं उनके साथ अंत:क्रिया को सम्मिलित करता है।

पर्यावरण के घटक

पर्यावरण के संघटकों को 3 प्रमुख भागों में विभक्त किया जाता है-

  • भौतिक या अजैविक संघटकः इसके अंतर्गत स्थल, वायु, जल आदि सम्मिलित होते हैं।
  • जैविक संघटकः इसके अंतर्गत पादप, मनुष्य समेत जंतु तथा सूक्ष्मजीव सम्मिलित होते हैं
  • ऊर्जा संघटकः सौर ऊर्जा एवं भूतापीय ऊर्जा को ऊर्जा संघटक में सम्मिलित करते है।

पर्यावरण के ये घटक साथ कार्य करते हैं, आपस में समन्वय रखते हैं एवं एक दूसरे के प्रभाव को रूपांतरित भी करते हैं।

पर्यावरण (Environment) के प्रमुख क्षेत्र

पर्यावरण एक अत्यंत व्यापक विषय है। इसके प्रमुख क्षेत्र निम्न है-

  • प्रकृति एवं प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण ।
  • पर्यावरणीय प्रदूषण को नियंत्रित करना
  • मानव जनसंख्या को नियंत्रित करना।
  • प्रदूषण रहित नवीकरणीय ऊर्जा तंत्र (Renewable energy system) का विकास करना।

पर्यावरण (environment) का महत्व

पर्यावरण पृथ्वी पर उपस्थित सभी जीवों से संबंधित है तथा यह सभी के लिये महत्वपूर्ण है।
इस पृथ्वी पर उपस्थित सभी जीव-जन्तु, पेड़-पौधे, मनुष्य आदि पर्यावरणीय कारकों जैसे ग्लोबल वार्मिंग (global warming), ओजोन परत का अपक्षय (depletion of ozone layer), जैवविविधता का हास (loss of biodiversity), अम्ल वर्षा (acid rain) से प्रभावित है।
जनसंख्या वृद्धि, औद्योगीकरण, वन विनाश, पर्यावरण प्रदूषण के कारण पर्यावरण अध्ययन का अत्यधिक महत्व है।
पर्यावरण अध्ययन से हम सुरक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्राकृतिक ecosystem स्थापित कर सकते है।

FAQ

पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?

प्रकृति में उपस्थित जैविक घटक जैसे मनुष्य, पौधे, प्राणी, सूक्ष्म जीव तथा अजैविक घटक जैसे वायु, जल, मिट्टी, प्रकाश आदि मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते है।

पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?

पर्यावरण के 3 घटक है। जैविक घटक, अजैविक घटक एवं ऊर्जा घटक।

Scroll to Top