तत्व (Element)

एक ही प्रकार के परमाणु के समूह को तत्त्व कहते है। जैसे- सोना, चाँदी, लोहा, गंधक आदि। अब तक 118 तत्त्व ज्ञात है।

किसी तत्त्व का का अणु एक परमाणु या एक से अधिक परमाणुओं से मिलकर बना होता हैं जैसे- ऑर्गन, हीलियम इत्यादि अनेक तत्त्व के अणु उसी तत्त्व के केवल एक परमाणु द्वारा निर्मित होते हैं, जबकि ऑक्सीजन के दो प्रकार के अणु O2 व O3, होते हैं, जो कमशः ऑक्सीजन के दो परमाणु एवं ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनते हैं। डाई ऑक्सीजन को O2 तथा O3 को ओजोन कहते हैं।

किसी अणु में उपस्थित तत्त्व के परमाणुओं की संख्या को उस तत्त्व की परमाणुकता (atomicity) कहते हैं। ओजोन में ऑक्सीजन की परमाणुकता 3 है।

Scroll to Top